सुल्तानपुर, जून 24 -- लंभुआ, संवाददाता। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को लगभग एक माह बाद बुधवार को फिर से काफी संख्या में श्रद्धालु धोपाप धाम पहुंच गए और प्रसिद्ध तीर्थराज धोपाप में आदि गंगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाई और राम जानकी मंदिर में पूजन अर्चन किया। यह भी पढ़ें- हर हर गंगे के जयकारे से गूंजा गंगा का किनारागंगा दशहरा पर्व लगभग एक माह पहले 25 मई को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर्व पर बड़ा मेला लगा था और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर स्नान ध्यान किया था और अन्नदान, गौदान एवं पिंडदान देकर पुण्य लाभ अर्जित किए किया। लेकिन पुरुषोत्तम मास बीत जाने के बाद बुधवार को फिर से ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आई तो काफी संख्या में अचानक श्रद्धालु धाम में स्थित गोमती नदी में स्ना...