गंगा दशहरा पर्व पर आज से डायवर्ट रहेगा रूट
संभल, मई 23 -- गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जो 26 मई रात 12 बजे तक रहेगा। गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले के राजघाट, हरिबाबा बांध, सिसौना डांडा समेत सभी गंगाघाटों पर स्नान करेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान और रूट डायवर्जन तैयार किया है। भारी वाहन निजी / रोडवेज बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि मालवाहक भारी वाहन शनिवार सुबह 8 बजे से 26 मई रात 12 बजे तक डयवर्ट रहेंगे। वहीं हल्के वाहन जीप, कार, पिकअप, छोटा हाथी इत्यादि 24 की शाम 6 बजे से 26 की रात 12 बजे तक डायवर्ट रहेंगे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गंगा दशहरा पर तीन दिन विशेष ट्रैफिक प्लान लागू एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व को लेकर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.