लोहरदगा, अप्रैल 30 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। देवनद दामोदर महोत्सव और गंगा दशहरा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को दामोदर उदगम स्थल चूल्हा पानी ग्राम में ग्रामीणों की बैठक हुई। कार्यक्रम आयोजन समिति संयोजक बालकृष्णा सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में 25 मई को भव्य तरीके से गंगा दशहरा मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा जिला, लातेहार, गुमला, रांची से लोगों की भागीदारी इस कार्यक्रम में होती है। दामोदर नदी के उद्गम स्थल एवं लोहड़ी बाबा का दर्शन पूजा की जाती है। इस वर्ष भी कीर्तन एवं स्थानीय खोडहा मंडली के द्वारा जतरा का आयोजन और भंडारा करने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में लोगों को असुविधा न हो इसके लिए जिले के उपायुक्त महोदय से मिलकर सड़क मरम्मती,शुद्ध पेयजल चूल्हा पानी गांव में विद्युत आपूर्ति, कला जत्था की स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.