लोहरदगा, मई 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गंगा आरती आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती में सपरिवार उपस्थित रहने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और धार्मिक आयोजन की तैयारियों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 26 मई को संध्या सात बजे से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लोहरदगा में गंगा आरती की तैयारी बैठक हुई, निमंत्रण अ...