गंगा दशहरा के दिन गर्मी से राहत दिलाने को लोगों को पिलाई ठंडाई
कौशाम्बी, मई 26 -- नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा के बस स्टैंड चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर में भीषण गर्मी के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ठंडाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम लोगों को ठंडाई पिलाकर राहत पहुंचाई गई। सेवा शिविर में पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष बैकुंठनाथ पांडेय, एसडीओ आदर्श केशरवानी, ईओ अंशुमान सिंह, अवर अभियंता विद्युत जशवंत सिंह, अतुल मिश्र आदि लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर ठंडाई बांटी। आयोजकों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना मानवता की सच्ची सेवा है। लोगों ने कार्यकर्ताओं के प्रयास की प्रशंसा की। इस मौके पर सभासद अजीत रैना, वरिष्ठ पत्रकार सौरभ मिश्र, आकाश मिश्र, रोहित मिश्र शिक्षक, इंद्रेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि विकाश पांडेय, सुमेर गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.