प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर पौराणिक मंदिर शनिदेव धाम में राष्ट्रीय परशुराम सेना के नेतृत्व में भक्तों ने 5100 दीप जलाकर मां गंगा की आरती की। लोगों ने मंदिर परिसर की सफाई के साथ ही बकुलाही नदी घाट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद मंदिर परिसर व सीढ़ियों व नदियों पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजन किया। महंत आचार्य मंगलाचरण मिश्र के साथ मौजूद वेदपाठी ब्राह्मणों ने शंखनाद के साथ महाआरती की। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि बीते 15 वर्षों से शनिदेव धाम में जनसहयोग से सामूहिक आरती व दीपोत्सव का आयोजन होता है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर गंगा महाआरती कल,तैयारी पूरी...