गंगा दशहरा का स्नान आज, हाईवे पर रूट डायवर्ट
अमरोहा, मई 25 -- गंगा दशहरा पर स्नान सोमवार को है। जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। हल्के वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। जरूरत पड़ने पर उनका रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। गंगा दशहर पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के गंगास्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे ज्यादा हाईवे पर लगने वाले जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर हाईवे पर रूट डायवर्जन की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। रविवार देर शाम से हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जरुरत पड़ने पर हल्के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.