मेरठ, मई 25 -- गंगा दशहरा, बकरीद और विभिन्न मेलों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सीओ कोतवाली, सीओ ब्रह्मपुरी और थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च इंद्रा चौक से बुढ़ाना गेट से होते हुए घंटाघर से मेट्रो प्लाजा से कबाड़ी बाजार से भूमिया पुल से शुरू होकर हापुड़ अड्डा तक प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील मोहल्लों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से संवाद किया।एसपी सिटी विनायक भोसले ने त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- यमुना घाट तैयार, पुलिस के साथ तैनात रहेंगे गोताखोर फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया औ...