गंगा दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया
बाराबंकी, मई 25 -- फतेहपुर। श्री शक्तिधाम महादेव तालाब परिसर में स्थापित गायत्री मंदिर का 71वां पाटोत्सव व गंगा दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। लगभग 71 वर्ष पूर्व ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु आदि शंकराचार्य शातानंद सरस्वती के करकमलों द्वारा यहां मां गायत्री का भव्य मंदिर बना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। तभी से प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर पाटोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के तहत प्रात:काल मां गायत्री का पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार एवं विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा। पुजारी आदेश महाराज ने नेतृत्व किया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर गंगा महाआरती कल,तैयारी पूरी राजेश पाठक, मुकेश अग्रवाल, भजन गायक आकाश गुप्ता, अमित पाठक, पं. प्रखर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.