हाथरस, जून 23 -- हाथरस। बुधवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व जिलेभर में मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ तिथि पर मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। दशहरा के मौके पर सुबह से भक्ति की बयार बहेगी। युवाओं के द्वारा पतंगबाजी की जाएगी। शहर के मंदिरों में विशेष श्रंगार के साथ भजन कीर्तन का दौर चलेगा। काफी श्रध्दालु गंगा घाटों पर स्नान के लिए रवाना होंगे। गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा और आस्था के बुधवार को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन गंगा स्नान, दान और पूजा करने से व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलेगी। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। गंगा दशहरा पर रवि योग, बुधादित्य योग, रूचक राजयोग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिससे इस द...