भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा दशहरा का आयोजन आज रविवार को श्रद्धा-भाव के साथ मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को स्वर्ग से गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। नदी किनारे बसे लोगों का मानना है कि गंगा दशहरा के दिन से गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो जाती है। जो मॉनसून के दौरान अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच जाती है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा आज, संगम तटों पर उमड़ेगी आस्थागंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा दशहरा के अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर सोमवार को स्नान-दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी। इस बार भागलपुर समेत सुल्तानगंज, कहलगांव, महादेवपुर घाट समेत अन्य घाट पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को साफ पानी में डुबकी लगाने का अवसर मिलेगा। बरारी घाट से नाव का ...