गंगा दशहरा : हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
साहिबगंज, मई 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। गंगा दशहरा पर मंगलवार को यहां उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। काफी संख्या साफा होड़ आदिवासी श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान कर परम्परागत तरीके से पूजा अर्चना की। दरअसल, अहले सुबह से ही स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा बरहरवा, बरहेट, बोरियो , उधवा, तीनपहाड़, पाकुड़, गोड्डा आदि स्थानों से हजारों श्रद्धालुओं का जत्था शहर के सूर्यदेव घाट, फेरी घाट, राम घाट, हनुमान घाट, संगत घाट आदि जगह पर गंगा स्नान कर गंगा पूजन किया। मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों के लिए सुख-समृद्धि व मंगल कामना की। कुछ श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर गंगा घाट पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी वस्त्र, कबूतर आदि अन्य चीजों का दान किया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.