रामपुर, मई 25 -- रामपुर। गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को रामगंगा में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना तथा दान-पुण्य किया। स्नान को लेकर श्रदृालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के अलावा आसपास के गांवो से भी काफी संख्या में लोग, गंगा स्नान को नदी घाट पर पहुंचे। घाट पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्नान के लिए पहुंचे, जिससे पूरे घाट क्षेत्र में मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। जहां बच्चों के लिए खेल खिलौने और चाट पकोड़े की दुकान भी लगीं। वहीं कुछ लोग अपने घरो से पूड़ी-कचौड़ी और खिचड़ी बनाकर लाएं और परिवार के साथ खाना खाया। इस अवसर ...