अमरोहा, मई 25 -- गजरौला। गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में सोमवार सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगाघाटों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घर में सुख, शांति के लिए विधि विधान से पूजा कराई। जय मां गंगे के उद्घोष से गंगाघाट गूंज उठे। सोमवार तड़के से ही स्नान शुरू हो गया। बहुत से श्रद्धालु रविवार रात ही बृजघाट पहुंच गए। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू किया। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली राज्यों के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा समेत कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा : लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी गंगाघा...