गंगा दशहरा : दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर आज सुबह से रूट होगा डायवर्जन
अमरोहा, जून 23 -- गजरौला, संवाददाता। गंगा दशहरा मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके चलते 23 जून से लेकर 25 जून की सुबह तक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन रहेगा। मंगलवार की सुबह से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। गंगा दशहरा 23 व 24 जून को मनाया जाना है। बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के गंगास्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे ज्यादा हाईवे पर लगने वाले जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार 23 जून यानि की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा, जो 25 जून की सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के मालवाहक वाहनों का हाईवे पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी लखन सिंह याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.