गंगा दशहरा : कजरी-सोहर गाकर मनाया पर्व
वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नगर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के अलावा नागरी नाटक मंडली में मंगलवार को खास अंदाज में गंगा दशहरा उत्सव मनाया गया। यहां चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने मां गंगा के सम्मान में गायन किया। यह भी पढ़ें- गंगा के अविरल-निर्मल स्वरूप के लिए किया आवाह्नगंगा निर्मलीकरण की शपथ कार्यक्रम में शामिल बच्चों और बड़ों ने गंगा निर्मलीकरण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए शपथ ली। परंपरा का निर्वाह करते हुए कजरी गायन किया। गंगा अवतरण दिवस पर सोहर के माध्यम से उनकी महिमा का बखान किया। प्रतिभागी बच्चों ने एकांकी के माध्यम से गंगा अवतरण की कथा प्रस्तुत की। ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक नृत्य शैलियों के माध्यम से भी प्रतिभागियों ने गंगा का गुणगान किया। पूरे मंडली परिसर को काशी के गंगा घाट के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.