संभल, जून 22 -- गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर ब्रजघाट एवं जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट प्लान तैयार किया है। भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए आज दोपहर बाद से चरणबद्ध तरीके से यातायात डायवर्जन लागू किया जा सकता है। पर्व के दौरान गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।यातायात विभाग के अनुसार रूट डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जबकि स्थानीय यात्रियों से भी निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- गंगा द...