बिजनौर, मई 25 -- ​बिजनौर। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ​इस वर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर सबसे मुख्य केंद्र बैराज गंगा घाट रहा। यहां श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक दर्ज की गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।​दूसरी यह भी पढ़ें- कटिहार : गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओ ने गंगा मे लगाया डुबकी, चढ़ाया आम ओर, ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले विदुर कुटी घाट पर इस बार श्रद्धालुओं की संख्या काफी क...