प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। संगम में हरिहर गंगा आरती समिति और जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति की ओर से आयोजित दस दिवसीय गंगा दशहरा महोत्सव के तहत शनिवार को आयोजित विविध प्रस्तुतियों से मंच गुलजार रहा। इस मौके पर कलाकारों ने जहां एक तरफ गंगा की निर्मलता का संदेश दिया तो वहीं भजन की सुर सरिता से मां गंगा की महिमा का बखान किया।रामघाट पर हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा की भव्य आरती से हुआ। इस अवसर पर नितेश गौतम और साथी कलाकारों ने भगवान गणपति और मां गंगा को समर्पित भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। यह भी पढ़ें- ...कानों में सुख देने वाला गंगा नाम सुहाता है पर बजी तालियां साथ ही गंगा तेरा पानी अमृत झर-झर बहता जाए... नमामि गंगे नमामि गंगे... और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...प्रस्तुत कर तालियां ब...