बदायूं, नवम्बर 6 -- ककोड़ाधाम, संवाददाता। मिनीकुंभ मेला में पुलिस की सक्रियता को चोर, उच्चकों, उठाईगीरों ने चुनौती दे डाली। गंगा घाट पर पुलिस की सक्रियता, सीसीटीवी कैमरे के बाद भी अपराधियों ने घटनाओं को अंजाम दे डाला है। जिसकी वजह से गंगा घाट पर स्नान करने आये श्रद्धालुओं को चोरी की घटना का शिकार होना पड़ा है। किसी का मोबाइल तो किसी का पर्स और बैग चोरी हो गया। जब तक पुलिस को सूचना दी तब तक चोर रफूचक्कर हो गए। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमां पर गंगा स्नान रात को दो बजे से शुरू हो गया था। श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचकर स्नान कर रहे थे। इसी बीच रात के अंधेरे में चोर, उठाईगीरा, उच्चे सक्रिय हो गए और श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना डाला। शहर निवासी महिला गंगा स्नान कर रही थी, उसने अपना बड़ा बैग मां के पास रखा उसमें छोटे-छोटे तीन बैग रखे थे। वह गंगा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.