रिषिकेष, मई 1 -- शिवा गंगा क्लीनिंग ट्रस्ट ने अपना 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर ट्रस्ट से जुड़े स्वयं सेवकों ने गंगा किनारे स्वच्छता अभियान चलाया और तीन टन कचरा एकत्रित कर निस्तारित किया। शुक्रवार को शिवा गंगा क्लीनिंग ट्रस्ट ने स्थापना दिवस पर राम झूला से मोक्ष धाम तक गंगा तट व आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान अभियान चलाया। जिसके तहत स्वयं सेवक थैले लेकर नदी किनारों पर उतरे। वहां फैले प्लास्टिक कचरे, शराब की खाली बोतलों, पुराने कपड़ों और सिगरेट के टुकड़ों को इकट्ठा किया और इसको निस्तारण के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र में भेजा गया। ट्रस्ट से जुड़े प्रदीप ने बताया कि यह देवभूमि है और गंगा हम सभी की साझा धरोहर है। इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि अभियान के तहत करीब तीन टन कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के लिए भ...