गंगा तट से काशी के लिए निकले कड़ा धाम के शिव भक्त
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- देवाधिदेव महादेव के पावन श्रावण महीने में कड़ा धाम से कई वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए शिव भक्त शनिवार को भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए काशी रवाना हुए। शनिवार करीब दो बजे शिव भक्त के कालेश्वर घाट पहुंचे। यहां मां गंगा के पावन जल में स्नान-पूजन के बाद शिवभक्तों ने कांवर में गंगाजल भरा और जयकारे लगाते हुए भगवान शिव की झांकी के साथ मां शीतला के दरबार पहुंचे। मां शीतला का दर्शन पूजन कर कुंड में गंगाजल अर्पित किया और माता का आशीर्वाद लेते हुए तीर्थ पुरोहित निर्मल पंडा व अलबेला पंडा के नेतृत्व में पैदल काशी रवाना हुए। यह भी पढ़ें- डाकबम कांवरियों का जत्था देवघर रवाना डीजे की धुन पर नाचते-गाते जा रहे शिवभक्तों को कड़ा धाम चौराहे तक परिजन, महिलाएं उन्हें विदा करने पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.