शाहजहांपुर, जून 22 -- मिर्जापुर। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ढाई घाट स्थित गंगा तट पर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी और समाजसेवी डॉ. विनय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में गंगा भक्तों और ग्रामीणों ने भागीरथ आसन, मकरासन, वृक्षासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया। योग सत्र के बाद प्रतिभागियों ने गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया और गंगा संरक्षण का संदेश दिया। सामाजिक योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- यमुना तट पर योग दिवस मनाकर दिया गंगा-यमुना संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- योग, पर्यावरण व जलस्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर बही योग क...