गंगा तट पर बाबा का दर्शन मिलना अद्भुतः नितिन नवीन
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में सविवि दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। पूजन के बाद विश्वनाथ धाम में एएनआई से बातचीत में कहा कि 'बाबा की नगरी में आकर हर भक्त, हर शख्स नतमस्तक होता है। हम तो बिहार से हैं। काशी आना हमारी परंपरा में है। उन्होंने कहा पहले भी कई बार बाबा का आशीर्वाद लेने यहां आने का मौका मिला। लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से आज एक-एक श्रद्धालु को अच्छा लगता है। भक्तों को गंगा तट पर बाबा का दर्शन मिलना अद्भुत होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि आज करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र को बहुत ही भव्य और अलग आकृति दी गई है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.