गंगा तट पर बन रहा वेस्ट टू वंडर पार्क कब तक बनेगा, एक ही जगह दिखेगा पूरा बिहार
प्रधान संवाददाता, अगस्त 12 -- अगर आपको एक ही जगह पूरा बिहार देखना हो तो आप पटना आ सकते हैं। पटना के वेस्ट टू वंडर पार्क में आपको जल्द ही पूरा बिहार नजर आएगा। पटना में बांस घाट स्थिति देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के समाधि स्थल के पास निर्माणाधीन वेस्ट टू वंडर पार्क अक्टूबर के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती 3 दिसंबर को वेस्ट टू वंडर पार्क को आम लोगों के लिए खोलने की संभावना है। उत्तर में जेपी गंगा पथ और दक्षिण में अशोक राजपथ के बीच गंगा तट पर वेस्ट टू वंडर पार्क पटना की एक नई पहचान बनेगी। यह पार्क बिहार की ऐतिहासिक विरासत और कला के संरक्षण का संदेश देगा। पार्क की दो खास बातें हैं। विद्युत आपूर्ति में सौर ऊर्जा का 45% हिस्सा होगा। आकर्षक लाइट जलाने के लिए सोलर प्लेट का उपयोग किया जाएगा। करीब 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.