गंगा तट पर बनाया जाएगा ग्रीन कॉरीडोर, सीएम ने मांगा प्रस्ताव
प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज। प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को एक नई सौगात देने पर भी विचार कर लिया है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में हुई बैठक में उन्होंने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को निर्देश दिया कि लखनऊ में गोमती नदी के तट की तर्ज पर यहां पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए। सीएम ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अफसरों से इसका सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ में गोमती नदी के दोनों तटों के किनारे विकसित किए जा रहे सिग्नल-फ्री ग्रीन कॉरिडोर ने शहरी यातायात को सुगम बनाने, जाम की समस्या को कम करने व सुनियोजित नगरीय विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। इसी अवधारणा को प्रयागराज में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करते हुए बेहतर यातायात प्रबंधन, पर्यावरणीय संतुलन व परियोजना के प्रभावी वित्तीय प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.