गंगा तट पर गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धालुओं ने बदला जनेऊ
गंगापार, अगस्त 28 -- श्रावण मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को क्षेत्र के कुरेसर स्थित कौरेश्वरनाथ धाम और श्रृंग्वेरपुर गंगा तट पर श्रावणी उपकर्म का आयोजन धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान सुबह से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और वैदिक परंपरा के अनुसार श्रावणी उपकर्म में भाग लिया। कुरेसर और श्रृंग्वेरपुर में पुरोहितों एवं वैदिक आचार्यों के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने स्नान, संकल्प, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। वैदिक मंत्रोच्चार से गंगा तट का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान के बाद यज्ञोपवीत यानी जनेऊ का परिवर्तन भी किया।वैदिक यह भी पढ़ें- डीजे की धुन पर निशान-पताका लेकर मंदिरों तक पहुंचे श्रद्धालु आचार्य सियाराम द्विवेदी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.