कौशाम्बी, जनवरी 22 -- मंझनपुर, संवाददाता गंगा-यमुना के मध्य बसी तथागत की तपोभूमि में शुक्रवार को वसंत पंचमी का पावन पर्व पूर्ण आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिव्य अवसर पर मोक्षदायिनी के तटों पर स्नानार्थियों की अपार भीड़ उमड़ेगी। भक्तजन प्रातः काल से ही पुण्य स्नान कर आत्मशुद्धि करेंगे। साथ ही विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत दान-पुण्य का पुनीत कार्य भी किया जाएगा। स्नान पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वसंत पंचमी सरस्वती पूजा एवं वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी है। इस दिन गंगा स्नान को अत्यंत फलदायी माना जाता है। विद्वानों के मुताबिक गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति एवं पापों का नाश होता है। स्नान पर्व को देखते हुए कड़ा के कुबरी, हनुमान, कालेश्वर, पल्हाना, संदीपनि समेत सभी घाटों पर भक्तों की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.