गंगा तटीय सब्जी की मंडियों में खूब बढ़ी मांग
भदोही, मई 8 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल के कई मंडियों में गंगा तटीय इलाके में उगी सब्जियों की मांग बढ़ने लगी है। डीघ ब्लाक के गंगा तटीय इलाके में गाजीपुर और बलिया से आए किसान परवल, ननुआ, कद्दू व टमाटर की खेती कर खूब मुनाफा कमा रहे हैं। प्रत्येक दिन सैकड़ों कुंतल परवल मंडियों में भेजा जा रहा है। क्षेत्रीय किसानों की माने तो पिछले वर्ष करीब 15 सौ बीघा में परवल की खेती हुई थी। लेकिन इस वर्ष गाजीपुर-बलिया व क्षेत्रीय किसानों को मिलाकर करीब दो हजार बीघे में परवल की खेती हुई है। कोनिया क्षेत्र में गाजीपुर से आए किसान स्थानीय जमीदारों से किराए पर भूमि लेते हैं। उसी खेत में परवल की खेती करते हैं। क्षेत्र के बनकट, दस्सूपुर, डीघ, दोगुना, शेरपुर, बहपुरा, इटहरा, कुड़ीकला, कुड़ीखूर्द, धनतुलसी, कलातुलसी, मवैया समेत दर्जनों गांव में दो हजार बीघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.