मुंगेर, अप्रैल 7 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जमालपुर प्रखंड के ईटाहरी पंचायत अंतर्गत महेशपुर कल्याण टोला निवासी अजय मंडल का तीन वर्षीय पुत्र भूखा कुमार पिता अजय मंडल की पैरू मंडल टोला के समीप गंगा ढ़ाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को ढाब से बाहर निकाला गया। शव बरामद होने के बाद परिजन एवं ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर पैरू मंडल के पास एनएच 80 को जाम कर दिया। बरियारपुर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। सड़क जाम करीब एक घंटा रहा। सोमवार की सुबह पैरु मंडल टोला निवासी अजय मंडल का पुत्र अपनी मां के साथ ढाब पर कपड़ा साफ करने गया था। ढाब में गिरने से बच्चा डूब गया। ग्रामीणों की सहयोग से शव को ढ़ाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.