प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- गंगा टास्क फोर्स ने दशाश्वमेध घाट पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं और आम लोगों को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को गंगा में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट नहीं डालने की शपथ दिलाई गई। अभियान में श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने तथा गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया। नमामि गंगे, अथर्वन फाउंडेशन और प्रयागराज पेसर्स एनजीओ ने भी अभियान में सहभागिता की। इसी क्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत नागवासुकी मंदिर के समीप बरगद का पौधा रोपा गया। टास्क फोर्स के अधिकारियों ने लोगों से गंगा संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदारी निभाने की अपील की। स्वच्छ गंगा, स्वच्छ घाट और स्वस्थ पर्यावरण...