गंगा जल से कराया मूर्तियों को स्नान, 14 जून से शुरू होगी राम कथा
देहरादून, जून 11 -- देहरादून। श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर के 13 से 21 जून तक होने वाले वार्षिक उत्सव के लिए गुरुवार को मन्दिर समिति के सदस्य मूर्तियों के स्नान के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर आये। शनिवार 13 जून को शाम पांच बजे दून के पटेलनगर में मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी। 14 से 21 जून तक आचार्य कमल किशोर श्री राम कथा करेंगे। हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मनोज सूरी, गौरव कोहली, तेजेंद्र हरजाई, ओम प्रकाश सूरी संजय मेहता, यशपाल मागो, तुषार खंडूजा, मनीष भाटिया, बृजेश भाटिया, एम पी कपूर, इंद्र मोहन भाटिया, आशीष विरमानी, पवन मेहंदीरता, भूपेंद्र चड्ढा शामिल हुए। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि मन्दिर को भव्य रूप से सजाया गया है। 17 जून को 12 घंटे का अखंड कीर्तन भी किया जायेगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.