भागलपुर, मार्च 24 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत अंचल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत जिला गजट सोमवार को चिपकाया गया। विगत 14 दिन से काम बंद है। काम शुरू कराने को लेकर कंपनी के सहायक मैनेजर ने बताया कि जिला गजट का प्रकाशन हो गया है। जिसका तमिला मुखिया, सरपंच से करते हुए थानाध्यक्ष से भी कराया गया। परियोजना के लिए गंगा नदी से बाढ़ अवधि के दौरान अधिशेष जल को बांका जिले के बदुआ जलाशय और मुंगेर जिले के खड़गपुर जलाशय तक पहुंचाने के उद्देश्य से मौजा कमरगंज तथा गनगनिया में 19.20 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी है। सरकारी अमीन के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गजट को चिपका भी दिया गया है। कमरगंज मौजा में 19 और गनगनिया मौजा में तीन रैयत है। कुल 22 रैयत का 19.20 एकड़ जमीन है। मंगलवार तक में सभी रैयत को नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.