आगरा, मार्च 8 -- समाजवादी पार्टी ने रविवार को फतेहाबाद रोड स्थिति पार्टी कार्यालय पर होली मिलन किया। गुलाल और फूलों की होली खेली गई। एक-दूसरे को चंदन लगाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि देश में होली सदियों से प्रेम, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक रही है। यह पर्व हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करता है। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि यह भाईचारे और एकता का त्यौहार है। सपा हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर काम करती है। राजपाल यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, लल्ला गुर्जर, मिक्की अरोड़ा, राहुल चतुर्वेदी, ममता टपलू, विनय अग्रवाल, नीरज सोढ़ी, अमीर सिंह फौजदार, सुरेंद्र चौधरी, पूनम वाल्मीकि, रजा अहमद, काशिफ अली शाह, अमित प्रताप सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.