मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राजा कर्ण मीर कासिम समिति के अध्यक्ष जफर अहमद के आवास पर मंगलवार को आयोजित ईद मिलन समारोह और मुशायरा सांप्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल बन गया। इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने शिरकत कर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. गजाली अनवर हेलाल ने कहा कि ईद खुशियों और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 30 दिनों के रोजे के बाद आने वाली यह ईद केवल एक समुदाय का पर्व नहीं है, बल्कि हिन्दुस्तान की साझा संस्कृति का हिस्सा है। जिस तरह हम सब मिलकर दीपावली मनाते हैं, उसी तरह आज हमारे हिंदू भाई इस समारोह की रौनक बढ़ा रहे हैं। यही असली हिन्दुस्तान है। समिति के अध्यक्ष जफर अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.