गंगा जमुनी तहजीब, हिंदुओं ने गले लगकर मुसलमानों को दी बधाई
अयोध्या, मई 30 -- मिल्कीपुर, संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर ईदगाह के बाहर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पेश इमाम मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने नमाज अदा कराई। खिहारन ग्राम पंचायत के अलावा करमडांडा, सफदरभारी, बारुन बाजार, सुरवारा और पटखौली जैसे आसपास के आधा दर्जन गांवों से सैकड़ों मुसलमानों ने अकीदत के साथ नमाज में हिस्सा लिया। मुबारकबाद देने वालों में ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, इंद्रजीत बीडीसी, राजेंद्र शर्मा, राम अंजोर रावत, गुरुदीन रावत, हाफिज असलम रजा, कारी जमील अहमद, रविउल्ला खान, इलियास खान, नौशाद खान, सहित बड़ी संख्या में हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.