कन्नौज, अगस्त 13 -- कन्नौज, संवाददाता। नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार दोपहर दो बजे मेहंदीघाट पर गंगा का जलस्तर 124.970 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर के बराबर है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार जलस्तर में पिछले माप की तुलना में 0.020 मीटर की गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन नदी अभी चेतावनी बिंदु पर बनी हुई है। प्रशासन ने कासिमपुर और बख्सीपुरवा गांव को खाली करने के निर्देश दिए हैं। गंगा के बढ़े जलस्तर का असर तटीय गांवों में दिखाई देने लगा है। कासिमपुर, बख्शी और जुकैया समेत आसपास के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। कासिमपुर गांव को जाने वाली पुलिया के आसपास गंगा का पानी पहुंच गया है और कई जगह सड़क पर पानी बहने लगा है। इससे ग्रामीणों के आवाग...