गंगा-चांदन का जलस्तर फिर बढ़ा, दियारा में मंडराया बाढ़ का खतरा
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर और आसपास के दियारा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा के साथ चांदन नदी का पानी भी बढ़ रहा है, जिससे दियारा के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। दोबारा पानी बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कुछ दिन पहले ही गंगा और चानन के जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी पहुंचने से किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। किसानों के मुताबिक, हाल की बाढ़ में पहले ही फसलों को नुकसान पहुंच चुका है। यह भी पढ़ें- गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित गांवों में फिर दहशत पानी उतरने के बाद खेतों में बची फसल को बचाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अब दोबारा जलस्तर बढ़ने से खेतों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.