गंगा घाट सुरक्षा: मुंगेर सेवा मंच ने चलाया जन-जागरूकता अभियान
मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। गंगा स्नान के दौरान हाल ही में पांच बच्चियों के डूबने की हृदयविदारक घटना से सबक लेते हुए मुंगेर सेवा मंच ने शुक्रवार को व्यापक गंगा घाट सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया। सुबह 6 से 9 बजे तक चले इस अभियान के तहत टीम ने महुली, सिमरतपुर, बघचपरा, चौखंडी, शेरपुर, सीतारामपुर और बासुदेवपुर समेत कई गांवों व गली-मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान चौक-चौराहों पर सुरक्षा संदेशों वाले करीब 100 फ्लेक्स व पोस्टर लगाए गए। लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि बरसात में गंगा का जलस्तर और तेज बहाव खतरनाक है, इसलिए बच्चों को अकेले घाटों पर न भेजें। मंच के पदाधिकारियों ने गहरे पानी में न जाने, चेतावनी संकेतों का पालन करने और नशे में नदी में न उतरने की हिदायत दी।स्थानीय ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.