भागलपुर, जुलाई 10 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में अब 20 दिन शेष रह गया है। मेला को लेकर सभी विभागों ने अपने कार्यों में तेजी ला दिया है। देश-विदेश से आने वाले कांवरिया को सुरक्षित गंगा स्नान करने और जल भरने को लेकर बाढ़ प्रमंडल के द्वारा दोनों घाटों पर बांस-बल्ला से बैरिकेडिंग किया जाना है। अजगैवीनाथ मंदिर घाट का समतलीकरण एवं दोनों घाटों पर बैरिकेडिंग का काम चल रहा है। लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा में बैरिकेडिंग करने में बाढ़ प्रमंडल के कर्मियों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार, दोनों घाटों पर तीन लेयर में बैरिकेडिंग किया जाना है। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला: तैयारियों की धीमी रफ्तार से कांवरियों की राह होगी मुश्किल कांवरिया सुरक्षित गंगा स्नान कर सके, इसके लिए बैरिकेडिंग में जाली लगान...