हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई। उन्नाव जिले की गंगा घाट नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गए भ्रष्टाचार की जांच हरदोई की जांच टीम करेगी। लोकायुक्त के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार व अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास अभियंत्रण प्रदीप कुमार पाल की जांच टीम बनाई गई है। जांच टीम आज 17 मार्च को गंगा घाट पहुंच कर मौका मुआयना एवं अभिलेखों की पड़ताल करेगी। जांच अधिकारी कमलेश कुमार के साथ तकनीकी जांच के लिए अधिशासी अभियंता आरईडी प्रदीप पाल एवं वित्तीय मामलों की तहकीकात के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी को टीम में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...