मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेला को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल व गंगा घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने गंगा घाट के दोनों तरफ तथा श्रद्धालुओं के डेरो तक रोशनी के लिए लाइटें लगवाने व पेयजल तथा जगह जगह पक्के शौचालय बनवाने के आदेश दिए। जिला पंचायत के द्वारा दो से छह नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जायेगा, जबकि मुख्य स्नान पांच नवंबर को होगा। गुरुवार को डीएम उमेश चंद्र मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर कण्डारकर, एडीएम प्रशासन संजय कुमार नगरी में पहंचे तथा एसडीएम जानसठ राहुल देव भट्ट, अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार, सीओ देवव्रत वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार के साथ गंगा घाट व मेला स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि गंगा घाट के दोनों तरफ तथा श्रद्धालुओं के डेरो तक रोशनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.