मुंगेर, अप्रैल 19 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थाना अंतगर्गत शिवकुंड निषाद टोला स्थित गंगा घाट किनारे शनिवार सुबह बोरी में बंद अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती की कहीं और हत्या कर गंगा में बोरी में बंदकर फेंके जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुछ महिलाएं गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंची थीं। किनारे पर पड़ी एक संदिग्ध बोरी पर उनकी नजर गई, जिसमें से एक पैर बाहर देखकर महिलाएं चीख पड़ीं और शोर मचाने लगीं। यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर बोरी में बंद अज्ञात युवती का शव बरामद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। तत्काल इसकी सूचना हेमजापुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल-बल के साथ घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.