भदोही, मई 14 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी गंगा घाट पर बैरीकेडिंग का अभाव बना हुआ है। प्रत्येक वर्ष गर्मी के दिनों में बैरीकेडिंग कराने की मांग की जाती है, लेकिन विडंबना ही है कि विभागीय स्तर से संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में गंगा में स्नान करने आए स्नानार्थी गहरे पानी में जाने से डूब जाते हैं। गर्मी के दिनों में गैर प्रांत से आए स्नानार्थियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। सीतामढ़ी स्थित महर्षि बाल्मीकि गंगा घाट जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल है। गंगा स्नान कर भक्त 108 फीट ऊंचा महावीर हनुमान जी एवं माता सीता का भव्य दर्शन करते हैं। दर्शन के साथ ही स्नानार्थी नौका बिहार का भी आनंद उठाते हैं। फूल-पत्तियों से हरा-भरा मंदिर परिसर एवं आकर्षक धार्मिक स्थल का दृश्य देख सैलानी कृतार्थ होते हैं। लेक...