आगरा, फरवरी 16 -- तीर्थ नगरी के लहरा गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के दौरान लहरा घाट पर बिखरी पड़ी पॉलीथिन व कचरा को हटाने के लिए सोरों नगर पालिका के द्वारा अभियान चलाकर सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है। सफाई कर्मियों की टीम घाट पर पुरानी कांवड़, कपड़े व पॉलीथिन आदि को एकत्र करके सोरों डंपिंग मैदान में भेज रही है। सोमवार की सुबह से ही सफाई कर्मियों की टीमें महाशिवरात्रि के दौरान घाट पर बिखरे पड़े कूड़ की सफाई लिए पहुंची। गंगा घाट पर पड़ी पॉलीथिन व कचरो को एकत्र करके सफाई कर्मियों ने ट्रैक्टर में भरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मी झाड़ू लगाकर कूड़े को एकत्र करते। जिसके बाद उसे ट्रैक्टर में भरकर सोरों में स्थित कूड़ा एकत्र करने के स्थान पर भेजा। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में घाट पर लगी दुकानों, गंगा स्नान करने व कांवड़ भरने पहुंचे श्रद्धालु घाट पर कूड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.