गंगा घाट पर अरदास कर विभाजन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, वरिष्ठ पंजाबियों का किया सम्मान
हरिद्वार, अगस्त 14 -- राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में गुरुनानक देव घाट पर गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास कर वर्ष 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पुष्प गंगा में अर्पित कर देश की एकता, अखंडता और खुशहाली की कामना की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य विभाजन के दौरान पीड़ित परिवारों और उनके संघर्ष को याद करना है। उन्होंने कहा कि देश भविष्य में कभी ऐसी त्रासदी न देखे, इसके लिए सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने विभाजन विभीषिका दिवस पर दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरमोहन सिंह, वरिष्ठ पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.