गाजीपुर, फरवरी 13 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में सभी विभागों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की। उन्होंने 15 फरवरी को पड़ रहे महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सैदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह और देवकली सीएचसी से डॉ. शैलेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर, खानपुर के बिछुड़ननाथ महादेव धाम और धुआर्जुन के चौमुखनाथ धाम में स्वास्थ्य शिविर लगवाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तत्काल सहायता मिल सके। नगर पंचायत को घाट और वहां तक जाने वाले मार्गों पर सफाई और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित थानों के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.