नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बाढ स्थित शनि धाम मंदिर गंगा घाट पर शनिवार को एक महिला ने अपने दो माह के बेटे को बेचने का प्रयास किया। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने निजी मचलके पर महिला व उसके मासूम बच्चे को उसकी गोतनी को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार है। वह परिवार से दूर रहती थी। इस मामले को लेकर कई घंटे चर्चा का माहौल गर्म रहा। जानकारी के अनुसार, शनि धाम मंदिर के पास दो माह के बेटे को महिला द्वारा आने जाने वाले लोगों से बेचने की बात की जा रही थी। इसकी सूचना मंदिर के पुजारी शिवजी मुनि ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की जांच पड़ताल के अनुसार महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.