भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर गंगा घाटों को जाने वाले पहुंच पथ पर नगर आयुक्त की ओर से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलवाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता की टीम बरारी पुल घाट पर पहुंची। जहां पुल घाट की ओर जाने वाले सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें चेतावनी दी गई। इसके अलावा शहर में भी अतिक्रमण अभियान चलाया गया। दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार को जीरोमाइल चौक से लेकर स्टेशन चौक के बीच वृहद अभियान चलाया गया। सोमवार को अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई में कुल 14 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए हैं। यह भी पढ़ें- बियाडा घाट पर अतिक्रमणकारियों ने खुद ही हटाई झोपड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...