गंगापार, अप्रैल 4 -- एक ही परिवार के चार बच्चों की गंगा में डूबने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा नेता ने बामपुर व बादपुर गंगा घाट पर किये जा रहे अवैध बालू खनन की जांच और क्षतिग्रस्त गंगा घाट ठीक कराने की प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की। शनिवार को क्षेत्र के बामपुर गांव के एक ही परिवार के अनिल कुमार के दोनों बेटे हिमांशू और रेयांश, राजाराम के इकलौते बेटे दीपक कुमार और कमलेश कुमार के दस वर्षीय बेटे ऋषभ की गंगा में डूबने से दुखद मौत हो गई थी। मौत के बाद शनिवार को पूर्व लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी , भाजपा नेता प्रदीप पांडेय, राकेश कुमार पाण्डेय, समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी, हरि कुंवर त्रिपाठी आदि पीड़ित के घर बामपुर गांव पहुंचे। चारों बच्चों के पीड़ितों को शासन द्वारा स्वीकृत चार चार लाख रुपए की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.